बलियापुर.सिंदूरपुर में बुधनी मंझियाइन की पुश्तैनी जमीन फर्जी कागजात बनाकर बेचने तथा प्राथमिकी दर्ज कराने एक साल बाद भी आरोपितों पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को बलियापुर थाना का घेराव किया.पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.
आंदोलनकारी हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे थे.
ग्रामीण पुलिस प्रशासन होश में आओ, जमीन माफियाओं को गिरफ्तार करो, बुधनी मंझियाइन को न्याय देना होगा, आदिवासियों पर जुल्म बंद करो आदि नारे लगा रहे थे.
बाद में सिंदरी इंस्पेक्टर व बलियापुर थाना प्रभारी की उपस्थिति में वार्ता हुई. वार्ता में सिंदरी इंस्पेक्टर ने कहा कि मामला उच्च अधिकारी के पास है, वहां से आदेश आते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
थाना घेराव में शीतल देवी, सुकूरमुनी देवी, सुनीता मरांडी, सुमित्रा मरांडी, सरिता मुर्मू, राधा देवी, शर्मिला देवी, ममता हांसदा, महेंद्र मुर्मू, शंकर टुडू, शैलेश हेंब्रम, निरंजन मरांडी, सूरज हेंब्रम, राजेश हासदा, सनातन किस्कू आदि शामिल थे.

0 Comments
जय आदिवासी
जय जोहार