बूढ़ादेव सेवा समिति बतरा के तत्वाधान में दशाई करमा प्रतियोगिता का शानदार आयोजन 25 टीमों ने लिया भाग।

 By आदिवासी युवा


बूढ़ादेव सेवा समिति बतरा के तत्वाधान में दशाई करमा प्रतियोगिता

सुरजपुर-: 13 अक्टूबर 2021 बुधवार को प्रत्येक वर्ष की भांति जय बूढ़ादेव  सेवा समिति ग्राम बतरा ओडारबहरा के तत्वाधान में आदिवासी परंपरा, शिक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ सरगुजा की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को बनाये रखने के लिए दशाई करमा प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया।जिसमें पारंपरिक वेश भूषा साज बाज के साथ 25 टीमों ने भाग लिया।


बूढ़ादेव सेवा समिति बतरा के तत्वाधान में दशाई करमा प्रतियोगिता

कार्यक्रम का शुरुआत बूढ़ादेव ठाना में परंपरागत माटी के पुजारी बैगा,भुमकाओं के द्वारा सेवा गोंगो के साथ सतरंगी ध्वज फहरा करके समस्त देव शक्तियों का आहवान करते हुए करम डार स्थापना कर किया गया।


बूढ़ादेव सेवा समिति बतरा के तत्वाधान में दशाई करमा प्रतियोगिता

मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम बतरा निवासी भटगांव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप राजवाड़े, गांव के सरपंच आनंद सिंह आर्मो, गोंड़वाना गोंड़ महासभा गोंड़ समाज सुरजपुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह मरपच्ची, आदिवासी युवा छात्र संगठन संभागीय अध्यक्ष जीवन सांडिल्य, आदिवासी युवा छात्र संगठन जिला अध्यक्ष कृष्ण नारायण प्रताप चेरवा, मुकेश अग्रवाल ब्लॉक अध्यक्ष, बिंदेश्वर जायसवाल, विक्की दुबे, वाकुल राजवाड़े, चंदर सिंह मरकाम जनपद सदस्य शामिल रहे।


बूढ़ादेव सेवा समिति बतरा के तत्वाधान में दशाई करमा प्रतियोगिता


25 करमा नृतक दलों के द्वारा बारी बारी से शानदार करमा नृत्य का प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रथम स्थान शिव शक्ति करमा दल महिला गंगोटी को प्राप्त हुआ जिसको बूढ़ादेव सेवा समिति बतरा के द्वारा नगद 5 हज़ार रुपये एवं सील्ड प्रदान किया गया।


बूढ़ादेव सेवा समिति बतरा के तत्वाधान में दशाई करमा प्रतियोगिता

दूसरा स्थान माँ कलेश्वरी करमा दल भरुआ मुड़ा को प्राप्त हुआ जिसको 2500 रुपये नगद एवं सील्ड प्रदान किया गया, तीसरा स्थान रिझवार करमा दल राई को प्राप्त हुआ जिसको 1500 रुपये नगद एवं सील्ड पुरुस्कार दिया गया।

बूढ़ादेव सेवा समिति बतरा के तत्वाधान में दशाई करमा प्रतियोगिता


निर्णायक मंडल की भूमिका बहादुर कसेर, बेचन राम राजवाड़े, सोमार साय सिंह, रघुवीर कसेर, पुरुषोत्तम सिंह आयम, सिया राम राजवाड़े, संपत पंडा जी के द्वारा निभाया गया।


बूढ़ादेव सेवा समिति बतरा के तत्वाधान में दशाई करमा प्रतियोगिता

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर साय सिंह श्याम, तोमल सिंह मरकाम जी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से 25 प्रतिभागी टीमें माटीगड़ा,तेंदुपारा, बरोल, खोखापारा, बैजनाथपुर, केंवरा प्रतापपुर, चिंगरा डाँड़, धरतीपारा, अनुजनगर, दवना दवनसारा, झूमर पारा, रैसरा, काला मांजन, धरसेड़ी, चपदा, कोटेया सलका,कसकेला खोंपा, गंगोटी, श्यामनगर, खोंपा, कलुआ, गिरजापुर कोरिया शामिल रहे सभी टीमो को बूढ़ादेव सेवा समिति बतरा तरफ़ से 500 रुपये नगद सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।


बूढ़ादेव सेवा समिति बतरा के तत्वाधान में दशाई करमा प्रतियोगिता

कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में बूढ़ादेव सेवा समिति के पदाधिकारी- शिव प्रसाद, नन्हाई सिंह, राजकुमार सिंह, दिगम्बर सिंह, सोनू सिंह आयम,राजकुमार देवांगन, मनोज सिंह, अजय सिंह, सितन, अर्जुन सिंह, सोमार साय सिंह श्याम, महेन्द्र सिंह मार्को, मोदर सिंह, सोनिया सिंह टेकाम, पूजा सिंह, सीता सिंह, बृंदा सिंह, दुर्गा सिंह, गायत्री सिंह, मोनू सिंह आयम, देवेन्द्र सिंह आयम, विजय सिंह आयम,दिलीप सिंह, जयराम सिंह, भान सिंह, राजेश, तुलेश्वर, गंगा सिंह, राम यादव, अनिल मानिक पूरी, रूप साय सिंह आयम,कृष्णा सिंह, महेंद्र सिंह, सुनील सिंह, जगरनाथ,पुष्पराज, धनेश्वर एवं बूढ़ादेव सेवा समिति के सदस्य एवं समस्त ग्राम वासी बतरा ओडार बहरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मंच का संचालन  गोंड़ समाज ज़िला अध्यक्ष विजय सिंह मरपच्ची एवं प्रेम सिंह श्याम जी के द्वारा किया गया।


विजय सिंह मरपच्ची








Post a Comment

0 Comments

झाले