By आदिवासी युवा
बासुकीनाथ (दुमका) : जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के झनकपुर पंचायत में सिदो-कान्हु मुर्मू की प्रतिमा स्थल के समीप पंचरस का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जरमुंडी के विधायक सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किया।
इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज गीत-संगीत का प्रेमी होने के साथ प्रकृति के पुजारी भी होते हैं। वह प्रेम, सौहार्द व भाईचारा के संदेशवाहक भी हैं। बादल ने कहा कि आदिवासी समाज में अपनी संस्कृति, सभ्यता के प्रति काफी लगाव है। पंचरस के माध्यम से आदिवासी संस्कृति का प्रचार-प्रसार होता है।
कार्यक्रम के उपरांत कृषि मंत्री ने आसपास के गांवों का दौरा किया एवं ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए व उसके निदान को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रसिक टुडू, मनोज मंडल, किशोर हेंब्रम, सपना मरांडी, अशोक कुमार ठाकुर सहित दर्जनों अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, टीम बादल के सदस्य एवं अन्य मौजूद थे।

0 Comments
जय आदिवासी
जय जोहार