By आदिवासी युवा
संसू, रातू : चितरकोटा, नवाटोली एवं चौराटोली के तीन सीमान बसाईरटोली में कार्तिक उरांव की 97वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बसाईरटोली चौक का नाम सर्वसम्मति से कार्तिक उरांव चौक रखा गया।
इसके अलावा कार्यक्रम में कार्तिक उरांव मेमोरियल ट्रस्ट प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें गोयंदा उरांव अध्यक्ष, सीताराम भगत कार्यकारी अध्यक्ष, मनोज उराव सचिव, सुखदेव उराव कोषाध्यक्ष सहित 11 सदस्यों का चयन हुआ मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि आदिवासी समाज को शिक्षा में बढ़ावा देने की जरूरत है।
हमारा समाज आज सबसे पहले नशा के संबंध में सोचता है। उसे दूर करने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। हमारा समाज अगर शिक्षित होगा तब जाकर हम नशा एवं डायन कुप्रथा को समाप्त कर सकते हैं। हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने परिवार को शिक्षित बनाएंगे। कार्यक्रम में चितरकोटा, बड़कटोली, छोटकाटोली, चौराटोली, पंडरा, तिगरा, नवाटोली, बसाईरटोली एवं सिमलिया गाव के लोग मौजूद थे कार्यक्रम को सफल बनाने में चारो उराव, दशु उराव, अनिल उराव, कृष्णा उराव, शकर गोप, महेश उराव, बिरसा पाहन, महादेव उराव, सहदेव महली, बिमल खलखो, रमेश खलखो, बिमला देवी, मीरा लकड़ा, पुष्पा उराव सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा
चान्हो में मनाई गई कार्तिक उरांव की जयंती संसू, चान्हो : चान्हो प्रखंड मुख्यालय स्थित विधायक कार्यालय में शुक्रवार को बाबा कार्तिक उराव जयंती मनाई गई। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मंगलेश्वर उराव, मो. इश्तियाक, इरशाद खान सहित अन्य लोगों ने बाबा कार्तिक उराव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके आदशरें को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया मौके पर सुमन उराव, शशि साहू, कैसर अंसारी, लईक अहमद आदि मौजूद थे।

0 Comments
जय आदिवासी
जय जोहार