मुरहू में बनी आदिवासी ज्वेलरी ने राज्य स्तर पर बनाई पहचान

 By आदिवासी युवा 


मुरहू में बनी आदिवासी ज्वेलरी ने राज्य स्तर पर बनाई  पहचान


जेएसएलपीएस से जुड़कर आदिवासी परंपराओं वाली ज्वेलरी तैयार कर लूंटी जिले की यशोदा देवी ने राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। उनके द्वारा तैयार ज्वेलरी को पलाश ब्रांड का सह ब्रांड आदिवा से जोड़कर मेगा लॉन्चिंग जेएसएलपीएस की सीईओ नैन्सी सहाय द्वारा मंगलवार को की गई।


जिससे राज्य की कला और संस्कृति को राष्ट्रीय पटल में लाने में सहयोग मिले। उन्होंने आदिवासी ज्वेलरी बनाने वाली सखी मंडल की महिलाओं को शुभकामना दी और ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को इस हुनर से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि पलाश के सह ब्रांड आदिवासी से झारखंड में बनी ज्वेलरी को एक अलग पहचान मिलेगी। 


उन्होंने कहा राज्य की समृद्ध परंपरा का अंदाजा सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित आदिवा ब्राण्ड की ज्वेलरी से लगाया जा सकता है।


मौके पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुरहू की यशोदा देवी ने कहा कि इस पहल से हम बहनों द्वारा हस्तनिर्मित ज्वेलरी को नया कलेवर मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके द्वारा निर्मित आदिवासी आभूषण महिलाओं की सुंदरता में चार-चांद लगा पाऐंगीं। लोगों की पहली पसंद होगी। 


उन्होंने कहा कि वे चांदी, सिल्वर, मेटल आदि से पारंपरिक आदिवासी ज्वेलरी बनाती है जो लोगों को काफी पसंद आती है।

Post a Comment

0 Comments

झाले