बीटीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय जी मईडा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन



✍कांतिलाल कटारा बांसवाड़ा ब्यूरो चीफ

बांसवाड़ा:-  भारतीय ट्राईबल पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय जी मईडा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया, जिसमें भारतीय ट्राईबल पार्टी द्वारा मांग की गई है कि कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अनाज भंडारण मंडी को करोड़ों रुपए की लागत से स्थापित किया गया है परंतु उक्त मंडी आज तक संबंधित विभाग और सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसकी वजह इसका संचालन नही हो रहा हैं जिससे यहां के किसानों को किसी भी प्रकार का कोई फायदा नहीं हो रहा है। 


साथ ही उत्पादन का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है जिससे क्षेत्र की कालाबाजारी तस्करों का ही मुनाफा हो रहा है केंद्रीय भंडार ग्रह से निजी गोंण मंडी प्रारंभ किया जाता है तो यहां के किसान और व्यापारियों को सुविधा होगी।


संबंधित केंद्रीय भंडारण निगम और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कृषि उपज मंडी प्रशासन को सशक्त में लाकर तत्काल अनाज मंडी को प्रारंभ किया जाए अन्यथा स्थानीय क्षेत्र के किसान और भारतीय ट्राइबल पार्टी आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Post a Comment

0 Comments

झाले